80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत कुमार शर्मा ने किया ध्वजारोहण, एसबीआई परिवार ने लिया राष्ट्रसेवा और विकास का संकल्प
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, झुंझुनूं में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पूरा कार्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत नजर आया। समारोह में क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया। तिरंगे के सम्मान में सभी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसबीआई के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति की भावना से गूंजता रहा। समारोह ने उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यबोध, एकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक संदीप कुमार एवं प्रबंधक कृपाल सिंह नेहरा सहित कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

‘डिजिटल फर्स्ट, कस्टमर फर्स्ट एवं नेशन ऑलवेज’ का संकल्प
समारोह में एसबीआई के सभी स्टाफ सदस्यों ने “डिजिटल फर्स्ट, कस्टमर फर्स्ट एवं नेशन ऑलवेज” की भावना को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं ग्राहक-केंद्रित बनाने के साथ राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।समारोह का माहौल पूरे समय राष्ट्रप्रेम, उत्साह और गौरव की भावना से भरा रहा। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन एसबीआई परिवार के लिए देश के प्रति समर्पण, सेवा भावना और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का प्रेरणादायी अवसर बना।
चूरू में 100 फुटवियर कारीगरों को टूल किट और प्रमाण पत्र | राठौड़-सहारण ने किया सम्मानित














