ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
नौरंगराम दयानंद ढूकिया शिक्षण संस्थान (एनआरडीडी) में तीज महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम संस्थान की अध्यक्ष डॉ. सुनीता ढूकिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। महोत्सव में छात्राओं एवं महिला स्टाफ ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में हिस्सा लेकर राजस्थानी संस्कृति और तीज की परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम के दौरान तीज क्वीन, रैम्प वॉक, बेस्ट सोलो डांस, बेस्ट पेयर डांस, बेस्ट ग्रुप डांस एवं बेस्ट मेहंदी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। महिला स्टाफ के लिए आयोजित मिस—मिसेज तीज क्वीन प्रतियोगिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को अध्यक्ष डॉ. सुनीता ढूकिया द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थितजनों को मिठाई खिलाकर तीज की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य, लहरिया परिधान और उत्साहपूर्ण माहौल ने पूरे परिसर को तीज के रंग में रंग दिया। तीज महोत्सव ने भारतीय एवं राजस्थानी संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम सभी के लिए आनंददायक और यादगार रहा।










