’श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में 11 हजार पौधे लगाने एवं वितरित करने का संकल्प, अब तक 3 हजार पौधों का वितरण’
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
सोनाक टोयोटा की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’‘एक कदम हरियाली की ओर’’ अभियान के तहत श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिले में ’‘गो ग्रीन’ अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत दोनों जिलों को हरा-भरा बनाने के लक्ष्य के साथ कुल ’11 हजार पौधे लगाने एवं वितरित करने का संकल्प’ लिया गया है।सोनाक टोयोटा से अनजनी गोदारा एवं सोनक धनराज गोदारा’ के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आमजन एवं विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। अभियान को सफल बनाने में ’किसान फर्स्ट नर्सरी, मौजगढ़, अबोहर’ के ’जयवीर जाखड़ एवं रुद्रा श्री जाखड़’ की ओर से भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
सोनाक टोयोटा की ओर से ’अनजनी गोदारा एवं सोनाक धनराज गोदारा’ तथा किसान फर्स्ट नर्सरी, मौजगढ़, अबोहर के ’जयवीर जाखड़ एवं रुद्रा श्री जाखड़’ इन चारो युवा ने अभियान में सहयोग कर रहे सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों द्वारा ’‘गो ग्रीन’ मिशन’ को आगे बढ़ाने में उत्साहपूर्वक सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ’पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।’ सोनाक टोयोटा एवं किसान फर्स्ट नर्सरी, मौजगढ़, अबोहर की ओर से लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरा-भरा एवं बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।
अब तक 3 हजार पौधों का वितरण’
सोनाक टोयोटा के ’जनरल मैनेजर नवीन वर्मा’ ने बताया कि अभियान के तहत अब तक ’हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा, रावतसर एवं भादरा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में करीब 3 हजार पौधों का वितरण’ किया जा चुका है। इन पौधों को विद्यालय परिसर एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर लगाकर उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी विद्यालय स्तर पर सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ’शेष 8 हजार पौधों का वितरण आगामी दिनों में’ किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यालयों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना और क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना है।
एक कदम हरियाली की ओर’
CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार













