Advertisement
Home झुंझुनूं सूरजगढ़ सूरजगढ़ पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, दो की खोली हिस्ट्रीशीट

सूरजगढ़ पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, दो की खोली हिस्ट्रीशीट

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

सचिन और नितिन अब पुलिस की रडार पर, थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या हुई 38, निकाय चुनाव से पहले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस, गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

सूरजगढ़। झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सूरजगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले दो व्यक्तियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस ने ग्राम घरड़ू निवासी सचिन पुत्र दारासिंह एवं नितिन पुत्र सज्जन के आपराधिक रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद दोनों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की। इसके साथ ही सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में लगातार अपराध कारित करने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण दोनों के रिकॉर्ड की जांच की गई। आपराधिक गतिविधियों में निरंतर संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने दोनों को हिस्ट्रीशीटर की श्रेणी में शामिल किया है। अब पुलिस द्वारा दोनों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हिस्ट्रीशीट खोले जाने के बाद दोनों व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाकर आमजन में सुरक्षित वातावरण कायम करना है। आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने भी अपनी निगरानी व्यवस्था मजबूत कर दी है। थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों और अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान गतिविधियों का अवलोकन कर रही है। आवश्यकता के अनुसार ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने सहित अन्य प्रभावी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर , जिला झुंझुनूं के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्रसिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में सूरजगढ़ थानाधिकारी रामसिंह यादव पुलिस निरीक्षक एवं थाना पुलिस टीम की भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 

Advertisement