दो माह से वेतन नहीं मिलने पर एजेंसी चालकों ने किया कार्य बहिष्कार

वेतन खातों में जमा होने के बाद भी अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे चालक, आश्वासन के बाद बस संचालन बहाल

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
हनुमानगढ़ रोडवेज डिपो में कार्यरत एजेंसी चालकों ने दो माह से वेतन का भुगतान नहीं होने के विरोध में शनिवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित एजेंसी चालकों ने रोडवेज डिपो परिसर में विरोध जताते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर निगम प्रशासन के समक्ष समस्या रखी। चालकों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर एवं रोडवेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। कार्य बहिष्कार के चलते रोडवेज बसों के संचालन पर भी असर पड़ा। एजेंसी चालकों के विरोध को देखते हुए एजेंसी द्वारा दोपहर तक सभी चालकों के खातों में दो माह का लंबित वेतन जमा करवा दिया गया। वेतन मिलने के बाद कार्य बहिष्कार समाप्त होने की उम्मीद थी, लेकिन चालकों ने अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर धरना जारी रखा। चालकों का कहना था कि वेतन भुगतान के साथ-साथ उनकी अन्य समस्याओं का भी स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है।इस दौरान चालकों ने अपनी मांगों को लेकर रोडवेज डिपो परिसर में धरना दिया। मामले की जानकारी मिलने पर निगम प्रशासन के अधिकारियों तथा बीएमसी संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एजेंसी चालकों से वार्ता की। पदाधिकारियों एवं निगम प्रशासन की ओर से चालकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। समझाइश और वार्ता के बाद एजेंसी चालकों ने धरना समाप्त कर बसों का संचालन पुनः शुरू कर दिया।इस संबंध में एजेंसी चालकों के प्रतिनिधिमंडल ने रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक हामिद अली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चालकों ने वेतन भुगतान के साथ अपनी अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग रखी। मुख्य प्रबंधक हामिद अली ने चालकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।चालकों ने कहा कि वे रोडवेज बसों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और यात्रियों को नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य करते हैं। ऐसे में समय पर वेतन भुगतान सहित उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने निगम प्रशासन से भविष्य में वेतन भुगतान में देरी नहीं होने तथा अन्य मांगों पर भी सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।धरना एवं वार्ता के दौरान अध्यक्ष सुरेंद्र करीर, सचिव केसर सिंह, बलबीर सिंह, निर्मल सिंह, भजनलाल, पवन, बलकरण सहित बड़ी संख्या में एजेंसी चालक मौजूद रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद बस संचालन सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया।

प्राइवेट बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने की मांग, पांचवें दिन भी बसों के पहिए थमे