Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ मलरामपुर के इंद्रजीत जस्सल बने राष्ट्रीय युवक परिषद के अध्यक्ष

मलरामपुर के इंद्रजीत जस्सल बने राष्ट्रीय युवक परिषद के अध्यक्ष

कार्यकारिणी का विस्तार, ग्रामीण स्तर पर युवाओं को जोड़ने का लिया संकल्प

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित सर्किट हाउस में राष्ट्रीय युवक परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगरीया तहसील के गांव मालारामपुरा के इंद्रजीत जस्सल को ग्रामीण अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मोके पर गांव सरपंच सहदेव बिश्नोई की अनुशंसा पर राष्ट्रीय युवक परिषद में शामिल कर गांव का अध्यक्ष का दायित्व सोपा । परिषद कर सदस्यों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय युवक परिषद के कार्यों एवं नीतियों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य युवाओं को नशों से दूर रख कर सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है । समाजहित के कार्यों को गति देना है। जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने कहा कि इंदरजीत राजनीतिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं। समाजसेवी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गांव में परिषद की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त ग्रामीण इंद्रजीत जस्सल ने परिषद के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव स्तर पर राष्ट्रीय युवक परिषद का विस्तार किया जाएगा तथा युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए 31 सदस्यीयो की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को ग्रामीण स्तर तक मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस मौके पर चंदमोहन मीणा, रामलाल कावलिया, विनोद प्रजापत,रामकरण वर्मा आदि उपस्थित रहे ।

 

Advertisement