Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं योग के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 51 साधकों को तुलसी...

योग के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 51 साधकों को तुलसी के पौधे वितरित किए

पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने किया पौधों का वितरण, पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
झुझार सिंह पार्क में आयोजित नियमित प्रातःकालीन योग कक्षा के बाद स्वास्थ्य, योग और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संगम देखने को मिला। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के मुख्य आतिथ्य में श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सुदेशना योग समिति के सहयोग से योग साधकों को 51 गमलों सहित तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। साथ ही झुझार सिंह संस्थान की ओर से पार्क परिसर में पौधरोपण कर हरित वातावरण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है, जबकि पौधरोपण स्वस्थ पर्यावरण की पहचान है। तुलसी का पौधा भारतीय संस्कृति, आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार, झुझार सिंह संस्थान के अध्यक्ष सुरेश जाखड़ एवं सचिव महेंद्र चौधरी ने योग, आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी योग साधकों से प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वर्गीय सुदेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ हुई। इस दौरान सूबेदार शेर सिंह खरड़िया का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया। समारोह में उपस्थित सभी योग साधकों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक पौधरोपण तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया।इस अवसर पर रामदेव सिंह, पूर्व शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमावत, डॉ. सम्पत बारूपाल, संजय अग्रवाल, राजकुमार सिंह झाझड़िया, रामनिवास जिनोलिया, विजय गोपाल मोटसरा, विनोद पुजारी, जितेंद्र टीबड़ा, डूंगरमल कुमावत, कमल मारु, मनीराम कुल्हरी, डॉ. प्रीतम सिंह, विमला बेनीवाल, संतोष कंवर, लता नेहरा, सुमन मंडीवाल, संतोष राव, सरिता, इंदु देवी, शमीम बानो, शेर सिंह नेहरा, अमीलाल मुंड, विक्रम सिंह, बृजलाल कुमावत, भागीरथ सिंह, रजनी जिनोलिया, विजय कुमार जाखड़ सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement