एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर कार्रवाई, 35 वर्षीय रमेश कुमार गिरफ्तार
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
मलसीसर। झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले में लंबित गिरफ्तारी वारंटों की प्रभावी तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मलसीसर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटी रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुंझुनूं ग्रामीण हरिसिंह धायल के सुपरविजन में थानाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 22 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, झुंझुनूं की अदालत में विचाराधीन राज्य बनाम रमेश कुमार प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश की पालना करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर रमेश कुमार पुत्र रामकरण (35 वर्ष) निवासी ढाणी चारण, पोस्ट भूदा का बास, थाना मलसीसर, जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार (विशेष योगदान), कांस्टेबल धर्मेन्द्र तथा कांस्टेबल विनोद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा फरार आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।










