अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की अनुमति की मांग, लंबित मुद्दों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चूरू । राजस्थान की लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत ग्रामीण एवं शहरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सोमवार को बाल विकास अधिकारी डीडी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संजु प्रजापत ने बताया कि वे वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि 18 जुलाई 2026 को जयपुर में जारी सहमति पत्र से वे पूर्णत सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि उनकी न्यायोचित मांगों का अभी तक संतोषजनक समाधान नहीं हुआ है। इसलिए जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की अनुमति दी जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने प्रशासन से उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए राज्य सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस अवसर पर गायत्री देवी, पूनम शर्मा, भारती शर्मा, मोनू, माया, सुमित्रा, लक्ष्मी गोस्वामी, मंजु , उषा, कमला, आशा शर्मा,विमला जाट, अनिता, संतोष, सरोज, किरण स्वामी, माया सैनी, सुनीता मीणा, कृष्णा राजपुरोहित, जुलेखा, नीलम पारीक, पार्वती, सरीता आदि सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News













