Advertisement
Home राजस्थान चूरू आरओबी निर्माण में लापरवाही की उड़ती धूळ, बिना कवर डंपरों से उड़ती...

आरओबी निर्माण में लापरवाही की उड़ती धूळ, बिना कवर डंपरों से उड़ती मिट्टी बनी आमजन के जी का जंजाल

चूरू। शहर के जयपुर रोड़ व अग्रसेन नगर में चल रहा आरओबी निर्माण कार्य अब आमजन के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। निर्माण कंपनी और संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे मिट्टी से भरे डंपरों से आमजन की जान जोखिम में हैं। जिला प्रशासन व संबंधित ठेकेदार के खिलाफ स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

वाहनों से उड़ती हैं धूळ, आंखों में जमा मिट्टी नुकसानदायक, सांस लेने में हो रही है, दिक्कत

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर रोड़ पर निर्माणाधीन आरओबी के लिए ठेकेदार के डंपर दूसरी जगह से मिट्टी भरकर ला रहे हैं। नियमानुसार मिट्टी या निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों को ऊपर से तिरपाल या किसी अन्य कवर से ढ़क्कर या मिट्टी को गिल्ला करके लाना होता हैं, लेकिन यहाँ नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। डंपर चालक मिट्टी को ऊपर से पूरी तरह खुला रखते हैं, जिसके कारण पूरे रास्ते में धूल का गुब्बार उड़ता रहता है और अन्य बड़े वाहनों से भी मिट्टी उड़ती है। डंपरों से गिरने वाली और हवा में उड़ने वाली यह मिट्टी पीछे चल रहे दुपहिया वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और आरओबी के नीचे बस का इंतजार करने वाली सवारियों की आंखों में जमा हो जाती है। जिससे आंखों में इंफेक्शन, श्वांस लेने में दिक्कत और हर समय गंभीर सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। यहां बार-बार पानी का छिड़काव करना पड़ता है, जिससे यह धूल का उड़ने से रोकता है।

सर्विस रोड़ न होने से बढ़ी परेशानी

धूल उड़ने के साथ-साथ सड़क की बदहाली ने लोगों की कमर तोड़ दी है। पुलिया निर्माण में कई महिने बीत जाने के बाद भी ठेकेदार द्वारा अब तक पुलिया के दोनों तरफ सुचारू रूप से सर्विस रोड का निर्माण नहीं किया गया है। सर्विस रोड़ नहीं होने से आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है और रास्ता उबड़-खाबड़ हो रहा है तथा इसमें जगह-जगह खड्डे पड़े हैं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। शहरवासियों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से नियमों का उल्लंघन करने वाले डंपर चालकों के चालान काटने और लापरवाही बरतने वाले संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जिससे आमजन राहत की सांस ले सके।

Advertisement