Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं सूने मकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के...

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

खेतड़ीनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त

खेतड़ीनगर । झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर थाना पुलिस ने रात्रि के समय सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं तथा वारदात में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन तथा थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 6 मई 2026 को वार्ड संख्या 25, गोठड़ा निवासी सुभाष चन्द्र टेलर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ले गए। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और आसूचना संकलन के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने गजानन्द उर्फ गज्जू (35) निवासी माताचौक, पुराना बाजार, लूहारू जिला भिवानी (हरियाणा) को जिला जेल चूरू से तथा अंकुश कुमार उर्फ राजू उर्फ साधु (29) निवासी रोतापुर, थाना मितौली, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) को फतेहपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, सोने के दो जोड़ी झूमके, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक चांदी का ताबीज, चांदी की पातड़ी तथा तीन जोड़ी चांदी की मच्छियां बरामद की गईं। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी कस्बा खेतड़ीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में रात के समय सूने और बंद पड़े मकानों को निशाना बनाने के आदी हैं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ कर रही है, जिससे और खुलासे होने की संभावना है I इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी राकेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रमेश, कांस्टेबल नेमीचंद , अनिल , कप्तान सिंह , योगेश तथा योगेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया

Advertisement