टीबी बिमारी को खत्म करने में निभाएं भागीदारी
खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर स्थित केसीसी प्रोजेक्ट के सौजन्य से केसीसी अस्पताल में सोमवार को एक दिवसीय टीबी जांच शिविर लगाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केसीसी अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपिका खुराना ने विधिवत रूप से शिविर का शुभारंभ किया। मुन्ना लाल जेदिया ने बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत 100 दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत केसीसी अस्पताल एवं खंड मुख्य चिकित्सा विभाग खेतड़ी के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार सुबह दस बजे से एक बजे तक नि:शुल्क टीबी जांच शिविर लगाया गया। डॉ. भानु मान ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य देश से तपेदिक (टीबी) को पूरी तरह समाप्त करने के प्रयासों में तेजी लाना है। टीबी जैसी गंभीर बीमारी से निपटने के लिए समय पर जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि केसीसी प्रबंधन कर्मचारियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। कर्मचारियों से अपील की कि वे जांच में बढ़-चढ़कर भाग लें और किसी भी प्रकार के लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सा परामर्श लें, ताकि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी ही किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और सामूहिक प्रयास से ही टीबी जैसी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। शिविर में डॉ. दीपिका खुराना, डॉ भानु मान, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, केशर चावला, बाबूलाल सैनी ने शिविर में 25 रोगियों की टीबी, बीपी, डायबिटीज की जांच कर नि:शुल्क दवा वितरण की गई।
SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News
15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News
ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News
















