सिंघाना में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का हुआ आयोजन

मांगलिक कार्यों में पौधे लगाकर पर्यावरण को बनाए बेहतर

खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सिंघाना पंचायत समिति परिसर में सोमवार को प्रशासन की ओर से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पीपल, नीम सहित अन्य पौधे लगाकर परवरिश करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संतोष अहलावत थी, जबकि अध्यक्षता विकास अधिकारी अशोक कुमार ने की। कार्यक्रम में विकास अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण कर ऑक्सीजन के नेचुरल रिसोर्से से आसपास के लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य को लेकर सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को इनके प्रति जागरूक होकर इनका लाभ उठाना चाहिए। पृथ्वी पर पेड़ पौधे लगातार कम हो रहे है, जिसके चलते पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मांगलिक कार्यों में पौधा लगाकर उसकी परवरिश करनी चाहिए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण कर वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए पौधों की रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई I कार्यक्रम के दौरान सहभागिता कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। वही जल स्रोतों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने हेतु विशेष साफ़-सफ़ाई अभियान चलाया गया तथा प्रकृति को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर तहसीलदार बजरंग जाखड़, राजेश राणा, शायर चौधरी, संदीप शास्त्री, राजपाल सिंह बालकिशन, सुरेंद्र, राजेश जैदिया, ब्रह्मानंद, ओमप्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद रहें ।

SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News