होटल संचालक से मारपीट कर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

गुढागौड़जी थाना पुलिस की कार्रवाई, “मंथली” नहीं देने पर दी थी होटल तोड़ने और जान से कुचलने की धमकी

गुढागौड़जी । झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
गुढागौड़जी थाना पुलिस ने होटल संचालक के साथ मारपीट कर रंगदारी मांगने तथा रूपए छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संदीप कुमार उर्फ धोलिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने होटल संचालक को “मंथली” देने का दबाव बनाते हुए मारपीट की थी तथा गाड़ी से कुचलने का प्रयास भी किया था। झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी महावीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को बामलास निवासी होटल संचालक विजेन्द्र सिंह जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी चौधरी होटल पर बैठा था। इसी दौरान केड निवासी संदीप कुमार उर्फ धोलिया गाड़ी लेकर होटल पर पहुंचा और होटल चलाने के एवज में “मंथली” देने की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा घसीटकर गाड़ी में डालने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया, लेकिन जाते समय गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास करने के साथ होटल तोड़ने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुढागौड़जी थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप कुमार उर्फ धोलिया पुत्र बहादुर सिंह, निवासी केड, थाना गुढागौड़जी को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई में पुलिस टीम में सुरेश कुमार रोलन थानाधिकारी , सज्जन कुमार , सुखवीर सिंह , सुनिल कुमार शामिल रहें I वहीं पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई

अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News

नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News