Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं बिरला सार्वजनिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, अब पिलानी में मिलेंगी...

बिरला सार्वजनिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, अब पिलानी में मिलेंगी उन्नत सर्जरी सुविधाएं

Screenshot

पिलानी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बिरला सार्वजनिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने वरिष्ठ जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. लोकेश कुमार जांगिड़ की नियमित सेवाएं शुरू कर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत प्रदान की है। अस्पताल के निदेशक डॉ. मधुसूदन मालानी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में बिरला सार्वजनिक अस्पताल लगातार आधुनिक एवं उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के नए आयाम स्थापित कर रहा है। अब डॉ. लोकेश कुमार जांगिड़ के जुड़ने से अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सहित कई जटिल सर्जरी और आपातकालीन उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी।डॉ. जांगीड़ की सेवाओं से पेट की गंभीर चोटों, एक्सीडेंट मामलों, स्तन एवं थायराइड कैंसर के विशेष उपचार, पेट, आंत एवं लीवर से जुड़ी जटिल सर्जरी के साथ-साथ हाइड्रोसिल, अपेंडिक्स, बवासीर एवं मवाद जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अब उपचार के लिए जयपुर का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर अस्पताल परिवार में डॉ. जांगिड़ का स्वागत करते हुए निदेशक डॉ. मधुसूदन मालानी ने कहा कि शेखावाटी के “एसएमएस” के रूप में पहचान बना चुका बिरला सार्वजनिक अस्पताल अपने नाम के अनुरूप पिलानी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के आमजन को सस्ती, सुलभ एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के सीएमओ डॉ. आर.के. जैन सहित अस्पताल के सभी चिकित्सक मौजूद रहे।

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🔥 Petrol-Diesel Price Protest | Churu News

 

Advertisement