झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित एसीआई सी. सै. स्कूल में मातृत्व दिवस हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. दिव्या ने की। इस अवसर पर माताओं को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मातृत्व शक्ति द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माँ की ममता, त्याग एवं वात्सल्य को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में कक्षा 6 व 7 से रूही एवं ग्रुप, कक्षा 5 से नव्या एवं ग्रुप, कक्षा 4 से साक्षी एवं ग्रुप, कक्षा 3 से हर्षिता एवं ग्रुप, कक्षा 2 से अनुष्का एवं ग्रुप, कक्षा 1 से निशिका एवं ग्रुप तथा यूकेजी-एलकेजी से नंदिनी एवं ग्रुप ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। वहीं कक्षा 6 की छात्रा अल्सना ने ‘मैं कभी दिखलाता नहीं…’ गीत प्रस्तुत कर उपस्थित माताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में आशा शर्मा एवं प्रियंका शर्मा ने आगन्तुक माताओं का परिचय करवाते हुए उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। अपने स्वागत उद्बोधन में प्राचार्या डॉ. दिव्या ने कहा कि माँ का कोई एक विशेष दिन नहीं होता, बल्कि माँ से ही हर दिन होता है। उन्होंने कहा कि माँ को शब्दों में परिभाषित नहीं किया जा सकता, वह वर्णन से परे है। माताओं के सम्मान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। होल्ड द स्पून विद माउथ प्रतियोगिता में सरोज, बर्स्ट द बलून में ममता सोनी, ब्लाइंड फोल्ड में अनिता, थ्रेड गेम में सोनिया तथा कलर द पिक्चर प्रतियोगिता में सरिता विजेता रहीं। विजेताओं को उपहार एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 3 के छात्र अक्षत सोनी की माता ममता सोनी को उत्कृष्ट सहभागिता के लिए ‘सुपर मॉम’ के खिताब से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या दिव्या रोहिला, फाउंडेशन हेड विजय सैनी, सुनील कुमार, दिनेश वर्मा, अशोक जांगिड़, राधेश्याम शर्मा, प्रदीप सैन, विकास यादव, विशाखा, महेन्द्र सिंह, दिनेश आचार्य, दिवेंक शर्मा, कविता राठौड़, नवनीत जांगिड़, राजबाला, भवानी शंकर, नरेश कुमार, आशा शर्मा, प्रियंका शर्मा, सरोज, निशा शर्मा, सुमन चौहान, वैशाली, पूनम शर्मा, दीपिका सैन, मो. बिलाल, हेमन्त जांगिड़, रमेश मील, खलील एवं यश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रितिका बहुगुणा ने किया।
जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥
ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड















