रामकथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

अयोध्या से पधारे महाराज धर्मदास के ओजस्वी प्रवचनों से भक्तिमय बना रामलीला पार्क, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा वातावरण

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
शहर के चुना चौक स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के सामने रामलीला पार्क में आयोजित नौ दिवसीय भव्य रामकथा महोत्सव का शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच भव्य समापन हुआ। कथा के नवम दिवस पर अयोध्या से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास महाराज धर्मदास ने भगवान श्रीराम, लंकापति रावण, विभीषण और हनुमानजी के प्रसंगों को इतने जीवंत और भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया कि पूरा पांडाल भक्तिरस में डूब गया। कार्यक्रम संयोजक महेश बसावतिया ने बताया कि कथा के अंतिम दिन विभीषण चरित्र के माध्यम से धर्म, सत्य और नीति की विजय का संदेश दिया गया। महाराज धर्मदास ने कहा कि अन्याय और अधर्म का साथ छोड़कर सत्य का मार्ग अपनाने वाला व्यक्ति ही वास्तविक सम्मान प्राप्त करता है। विभीषण की नीति और धर्मनिष्ठा आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कथा के दौरान हनुमानजी द्वारा लंका दहन के प्रसंग का ओजपूर्ण वर्णन हुआ तो पूरा रामलीला पार्क “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। वहीं माता सीता के त्याग, तपस्या और मर्यादा का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। महाराज ने भाई लक्ष्मण के त्याग, समर्पण और आदर्श भाईचारे की व्याख्या करते हुए कहा कि परिवार और समाज को मजबूत बनाने के लिए लक्ष्मण जैसा समर्पण और संस्कार आवश्यक हैं। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक रोशनी, पुष्प सज्जा और धार्मिक ध्वजों से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक आभा से सराबोर नजर आया। भजनों और प्रवचनों के बीच श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम के मुख्य जजमान वशिष्ठ कुमार शर्मा रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आरआर हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर नवीन बंसल उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिवचरण पुरोहित, बालमुकुंद शर्मा, विनोद पुजारी, विशन जी सांखला सैनी, ममता शर्मा, पूर्व सरपंच लालपुर गिरधारी लालासर, स्वामी श्याम सुंदर शर्मा, नंदलाल शर्मा, संत कुमार शर्मा अलसीसर, रामचंद्र पाटोदा तथा शीशराम बोला सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। भक्ति संगीत की प्रस्तुति से माहौल को और अधिक भक्तिमय बनाने में प्रसिद्ध सिंगर पूनम शर्मा बगड़ ने विशेष भूमिका निभाई। उनके मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पांडाल भक्ति रस में डूब गया।रामकथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने महाराज धर्मदास का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार और समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजन की भव्यता और धार्मिक ऊर्जा ने पूरे शहर में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना दिया।

ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला 🔥 मंडेलिया हाउस में बड़ा मंथन

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड