जिला कलेक्टर ने मांगा भारी पुलिस जाप्ता, 310 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
नवलगढ़ । झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
नवलगढ़ क्षेत्र के परसरामपुरा स्थित खेल स्टेडियम की दीवार हटाने को लेकर जिला प्रशासन ने अंतिम तैयारियां पूरी कर ली हैं। जयपुर बेंच के उच्च न्यायालय द्वारा सिविल कंटेंट पिटीशन संख्या 1064/2024 में दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। प्रस्तावित कार्रवाई 13 मई को की जाएगी, जिसके लिए प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अरुण गर्ग ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मौके पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध करवाने की मांग की है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी, क्योंकि मामला संवेदनशील माना जा रहा है। कलेक्टर द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार कार्रवाई के दौरान 250 पुरुष कॉन्स्टेबल और 60 महिला कॉन्स्टेबल सहित कुल 310 पुलिसकर्मियों का जाप्ता तैनात किया जाएगा। यह निर्णय तहसीलदार नवलगढ़ द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, जिसमें मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल की आवश्यकता जताई गई थी।प्रशासन ने कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया है। नवलगढ़ के उपखंड अधिकारी को मुख्य मौका मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि एसीएम नवलगढ़ के साथ नवलगढ़, गुढ़ागौड़जी एवं उदयपुरवाटी के तहसीलदारों को सहायक मौका मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
पहले भी हुआ था विरोध प्रदर्शन
गौरतलब है कि इससे पहले भी तहसीलदार की ओर से दीवार हटाने के लिए पुलिस जाप्ता मांगा गया था, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण कार्रवाई टालनी पड़ी थी। उस दौरान पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खेल स्टेडियम के बाहर तथा बाद में एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। ऐसे में इस बार प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रहा है।
ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई
















