जोधपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झुंझुनूं का दबदबा, स्वर्ण पदकों की झड़ी लगाकर समग्र विजेता बना विद्यालय
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेल प्रतिभाओं की धरती झुंझुनूं ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। जोधपुर में आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल समग्र विजेता का खिताब अपने नाम किया, बल्कि विद्यालय के 16 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर जिले का गौरव भी बढ़ाया है। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल है।राजस्थान के जोधपुर जिले स्थित माहेश्वरी जनोपयोगी भवन में 1 से 3 मई 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन जोधपुर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन, राजस्थान किक बॉक्सिंग तथा वाको इंडिया एवं भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त किक बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार किया गया। प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, जिसमें प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों की भूमिका सबसे अहम रही। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों की झड़ी लगा दी।विद्यालय की ओर से दीपिका, निधि, करिशा, ईशा, गौरव, हर्ष चौधरी, वंशु, दक्ष, दिशांत, मुकुल, नाईशा, कशिश, कनिष्क, चाहत और आर्यन ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। वहीं अनुज कालेर, चाहत झाझड़िया, खुशी और प्रिंस ने रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा पायल, विवान, अनिका, छत्रवर्धन, मितुल, तक्ष, प्रिंस, आर्यन और अमित ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 16 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 3 जून 2026 से भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित होगी। वहीं कैडेट राष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 से 21 जून 2026 तक इंदौर में आयोजित की जाएगी, जिसमें भी विद्यालय के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. जी.एल. कालेर एवं संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और समर्पण से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्णिम सफलता हासिल कर झुंझुनूं और राजस्थान का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी, कोच संदीप योगी सहित विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।
ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई
















