जयपुर में 10 मई को निःशुल्क करियर गाइडेंस कार्यक्रम, विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन

यूपीएससी, आरएएस, मेडिकल व इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों की दी जाएगी जानकारी, 12वीं के छात्रों के लिए साइकोमेट्रिक टेस्ट भी होगा

 

जयपुर। सीकर । राहुल टांक
राजधानी जयपुर में 10 मई 2026 को एक विशेष निःशुल्क करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। Global Khatik Officers and Professional Group के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।कार्यक्रम सुबह 10 बजे जेएलएन मार्ग स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ टाउन प्लानिंग भवन में आयोजित होगा। इसमें यूपीएससी, आरएएस, मेडिकल, इंजीनियरिंग, एसएससी, न्यायिक सेवा सहित कई प्रतियोगी और पेशेवर क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।कार्यक्रम में विशेष रूप से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क साइकोमेट्रिक टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिससे छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनने में सहायता मिलेगी।इसके अलावा हाल ही में चयनित आरएएस अधिकारियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने पंजीकृत विद्यार्थियों से एक अभिभावक के साथ कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर

चूरू में BJP की जीत का जश्न,  गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई