परिवार गया था जयपुर उपचार करवाने, चोरों ने गहने व नकदी किए पार
खेतड़ी ।झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र के गोठड़ा कस्बे की न्यू कॉलोनी में एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोर मकान के ताले तोड़कर गहने व नकदी पार कर ले गए। मकान मालिक सुभाष टेलर ने बताया कि 22 अप्रैल को वह अपनी पत्नी के उपचार के लिए जयपुर गया था। इसके बाद वह इसके बाद वह अपने बड़े बेटे के पास उदयपुर चला गया तथा मकान की देखरेख के लिए पड़ोसी को चाबी देकर गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर घर में रखे कीमती सामान, जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी तब लगी जब पड़ोसियों ने मकान के टूटे हुए ताले और खुला दरवाजा देखा। उन्होंने तुरंत मकान मालिक को सूचना दी, जिसके बाद वह वापस लौटे और पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान जब उसने घर में रखे सामान की जांच की तो घर से गहने व 15 हजार रुपए गायब मिले। चोर घटना स्थल पर एक स्क्रू ड्राइवर व हेलमेट छोड़ गए। घटना की सूचना पर खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही। इसके अलावा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। कस्बे के लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई


















