चूरू के आदर्श विद्या मंदिर उमा विद्यालय में दो दिवसीय प्रतियोगिता, विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी से सम्मानित
चूरू। योगासना भारत के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 7वीं जिला स्तरीय योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप रविवार को शहर के आदर्श विद्या मंदिर उमा विद्यालय में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर देदाराम रहे, जबकि अध्यक्षता चूरू योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला प्रभारी डॉ. सत्यनारायण झाझड़िया ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर के.सी. सोनी, शिशुपाल बुडानिया, डॉ. सहीराम पूनिया, सुभाष सहारण, अनिल रणवा, दौलतराम पूनिया, रामनिवास भामू, राधेश्याम भार्गव, निरंजन वर्मा, शिव भगवान भाकर, रोशनी कसवां, संतोष लाटा, रियाजत अली खान, रणवीर सिंह कसवां, धर्मपाल सारण, रणजीत कड़वासरा, गंगाराम कड़वासरा सहित अन्य मौजूद रहे।मुख्य अतिथि प्रोफेसर देदाराम ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो हजारों वर्षों से भारतीय जीवन शैली का हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ और प्रसन्न मन का वास होता है, इसलिए सभी को योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तारानगर टीम ने 27 स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 15 स्वर्ण पदकों के साथ चूरू टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि 6 स्वर्ण पदकों के साथ सुजानगढ़ टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्रमाण पत्र व ट्रॉफियां प्रदान की गईं।प्रतियोगिता में 32 जजों की टीम ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि अंकिता महला ने तकनीकी निर्देशक के रूप में कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त सैनिक अधिकारी विजय गोठवाल एवं दीपिका ने किया।अंत में शीशराम पूनिया व डॉ. सहीराम पूनिया ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कन्हैया लाल रणवा, धर्मपाल कसवां, रामलाल सारण व योगाचार्य शंकरलाल कटारिया ने अतिथियों का स्वागत किया।










