Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं झुंझुनूं में ठंडा पानी अभियान के तहत बीडीके अस्पताल में टीबड़ेवाला परिवार...

झुंझुनूं में ठंडा पानी अभियान के तहत बीडीके अस्पताल में टीबड़ेवाला परिवार के सौजन्य से वाटर कूलर का लोकार्पण

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शेखावाटी की भीषण गर्मी में आमजन को राहत देने के संकल्प के साथ श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था और लॉयंस क्लब झुंझुनूं द्वारा संचालित ठंडा पानी अभियान निरंतर प्रगति पर है। इसी कड़ी में शनिवार को स्थानीय बीडीके अस्पताल में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। यह वाटर कूलर सेठ नेतराम मघराज टीबड़ेवाला परिवार के भामाशाहों—विश्वनाथ, रामगोपाल, सज्जन कुमार, पवन कुमार एवं शंकरलाल टीबड़ेवाला द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में भेंट लगवाया गया है। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि भामाशाह परिवार के विश्वनाथ, रामगोपाल, संतोष कुमार एवं शंकरलाल टीबड़ेवाला, स्वास्थ्य विभाग जयपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. रामप्रसाद तथा बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र कुमार भांबू, आरएमओ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. नवीद अख्तर उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता खोलकर वाटर कूलर का लोकार्पण किया। जिससे अब अस्पताल आने वाले सैकड़ों मरीजों और उनके परिजनों को शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा। लोकार्पण से पूर्व लॉयंस क्लब और श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। संस्था के संस्थापक ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि इस वर्ष जिले के प्रमुख सरकारी स्कूलों, कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर 20 वाटर कूलर लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। अभियान की शुरुआत जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर से हुई थी। इस मौके पर डॉ. तुलस्यान ने कहा कि भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। हमारा प्रयास है कि तपती गर्मी में कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य जन और सेवाभावी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान, पवन केडिया, सुनील तुलस्यान, लॉयंस क्लब झुंझुनूं से भागीरथ प्रसाद जांगिड़ कोषाध्यक्ष, शिवकुमार जांगिड़ द्वितीय उपाध्यक्ष, महिपाल सिंह, एमजेएफ मनोज सिंह टीकेएन, मूलचंद सैनी, चंदन हंसासरिया एवं शिवरतन शर्मा, ट्रस्टी अग्रवाल समाज कैलाशचंद्र सिंघानिया, श्रवण गोयनका, राजेश ढेढिया, शिव कुमार जालान, ताराचंद गुप्ता अध्यक्ष जिला गौ सेवा समिति, अंकित चुड़ैलेवाला सह सचिव श्री गल्ला व्यापार संघ, किशोरीलाल टीबड़ा ट्रस्टी श्री खेमी शक्ति मंदिर ट्रस्ट, मातादीन टीबड़ा, हर्ष जालान, पवन सिघंल, जुगल मोदी, श्यामसुंदर केडिया, कैलाश गाडिया शामिल थे। आपको बता दें कि पिछले 5 वर्षों से यह संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कोरोना काल में मास्क व सैनिटाइजर वितरण से लेकर, सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्वेटर-जूते बांटने और सर्दियों में कंबल वितरण जैसे कार्यों में संस्था अग्रणी रही है। इस पूरे अभियान को एडवोकेट श्रवण केजड़ीवाल, परमेश्वर हलवाई, रोहिताश्व बंसल, संतोष भगेरिया सीकर और संदीप बेरीवाला सूरत जैसे ट्रस्टियों का निरंतर मार्गदर्शन मिल रहा है।

Advertisement