झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव के निवासी युवा लेखक और शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युगपुरुष स्वामी विवेकानंद पर शोध कार्य करने वाले युवा लेखक व चिंतक डॉ. जुल्फिकार को यह सम्मान 29 अप्रेल को मां शारदा देवी परमार्थ ट्रस्ट की ओर से जयपुर में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड -2026 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए अलंकृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शोधकर्ता डाॅ. जुल्फिकार को इससे पहले भी देश-विदेश में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षा, समाज सेवा, विवेकानंद पर पुस्तक सृजन व रिसर्च कार्यों के लिए कई संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं। यह सम्मान व्यक्ति को क्षेत्र विशेष में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया जाता है।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















