चिड़ावा। झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
चिड़ावा-सिंघाना मुख्य मार्ग पर गाड़ाखेड़ा के समीप रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला और ऑटो चालक घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे एक ऑटो और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। इस दुर्घटना में रिटायर्ड फौजी जयसिंहसर निवासी श्रीपाल (पुत्र मुंगाराम) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। श्रीपाल चिड़ावा दवा लेने आ रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में मनी देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें उपचार के लिए चिड़ावा के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उन्हें झुंझुनूं रेफर किया गया। गनीमत यह रही कि मनी देवी के साथ मौजूद एक छोटी बच्ची इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं, ऑटो चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही गाड़ाखेड़ा चौकी पुलिस और चिड़ावा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर चौकी पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















