सिंघाना में किन्नर समाज द्वारा हुआ भव्य जागरण का आयोजन

झुंझुनूं व नीमकाथाना जिले के गोरक्षकों का हुआ सम्मान

खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सिंघाना कस्बे में देर रात को किन्नर समाज द्वारा भव्य काली माता जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों और आकर्षक झांकियों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों की भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन में भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित मनोज शर्मा के सानिध्य में पुजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर झुंझुनूं व नीमकाथाना क्षेत्र के गोरक्षकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सनम बाई किन्नर के नेतृत्व में किया गया। सनम बाई ने अपने संबोधन में कहा कि यह जागरण जजमानों की खुशहाली व समृद्धि के लिए आयोजित किया गया है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी मेरा परिवार हैं, अब मेरा और कोई नहीं है। उन्होंने समाजसेवा का संदेश देते हुए कहा कि जिन गरीब कन्याओं के भाई नहीं हैं या जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके विवाह में वह भात भरने के साथ हर संभव सहायता करेंगी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए माता का गुणगान किया और आयोजन को सफल बनाया। इस मौके पर राजू हाजी, पूर्व पालिकाध्यक्क्ष विजय पांडे, नौरंग डांगी, महावीर यादव ठेकेदार, रंजीत कामधेनु सेना, बजरंग सैनी, मुन्ना राजोरा, रामनिवास, रामेश्वर राजोरा, इंद्राज राजोरा, सूबेदार रमेश भोल्याण, विजय मिस्त्री, सिकंदर, सत्यवीर मान, शाहित पाटन किन्नर समाज अध्यक्ष सहित नीमकाथाना पाटन क्षेत्र के कई किन्नर समाज के लोगों सहित सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे।