श्री रूपनाथ धाम बुडाना के स्थापना दिवस पर भक्तिमय बना नजर आया माहौल

धार्मिक कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू समेत बड़ी संख्या में पहुंचे साधु-संत और श्रद्धालु

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
आस्था और भक्ति का प्रतीक माने जाने वाले बुडाना-कासिमपुरा रोड पर स्थित बुडाना के श्री रूपनाथ जी धाम का नौंवां स्थापना दिवस मंगलवार को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता धाम और आस-पास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ नजर आया। वार्षिकोत्सव समारोह में विधायक राजेंद्र भांबू समेत अन्य साधु-संतों का बड़ा समागम देखा गया। धाम के महंत बालयोगी पूनमनाथ महाराज समेत अन्य भक्तों ने इनका माला पहनाकर व फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। विधायक राजेंद्र भांबू ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि यह कार्यक्रम हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सेवाभाव के साथ जुड़ने का आह्वान किया। रात्रिकालीन हुई भजन संध्या के दौरान अनिल कुमार दीनवा पार्टी के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत भजनों पर बही बयार में रातभर श्रद्धालु झूमते नजर आएं। वहीं भिवानी एंड पार्टी के कलाकारों की सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बालयोगी पूनमनाथ महाराज ने बताया कि स्थापना दिवस पर सुबह यज्ञ किया गया। इसके बाद पूजा अर्चना कर जयकारों के साथ मुख्य द्वार पर रूपनाथ जी महाराज, पाबूजी महाराज और लोकदेवी करणी माता की मूर्ति स्थापना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शाम को प्रसाद के रूप में लगाएं भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद लिया। मंदिर परिसर में भरे मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। मेले की दुकानें भी देर रात तक लगी रही। कार्यक्रम में जिलेभर के अलावा बाहरी जिलों एवं विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंच का सफल संचालन उद्घोषक रविन्द्र कुमार ने किया।

भक्तों का हुआ सम्मान

धाम पर सहयोग करने वाले दानदाताओं, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों व पत्रकार बंधु समेत अन्य का मंदिर कमेटी की ओर से माला पहनाकर सम्मान किया गया। चुरू थैलासर के भक्त नैताराम नायक ने भक्ति से प्रसन्न होकर धाम पर एक अल्टो कार भेंट की। इधर धाम पर बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी के साथ सहयोग किया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन की भी माकूल व्यवस्था देखी गई। बगड़ थाने से हैड कांस्टेबल अंतर सिंह और सुनिता मौके पर तैनात रहे।

ननंद-भाभी की मिसाल! 60 बच्चों का भविष्य संवार रहीं | गांव में फ्री क्लास

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू