एसीआई स्कॉलरशिप के लिए अंतिम अवसर

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय स्थित एसीआई ग्रुप ऑफ एज्यूकेशन द्वारा स्कूल, प्री फाउंडेशन, फाउंडेशन की निशुल्क शिक्षा के लिए पात्र, जरूरतमंद विद्यार्थियों से 100 प्रतिशत निशुल्क छात्रवृत्ति के लिए आवदेन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रेल तक है। एसीआई स्कॉलरशिप के माध्यम से 50 विद्यार्थियों को कक्षा 9 व 10 दो वर्ष प्री फाउंडेशन व कक्षा 11 व 12 फाउंडेशन प्रोग्राम के तहत प्रवेश दिया जाएगा। जिससे दो वर्ष 100 प्रतिशत शिक्षण शुल्क में छात्रवृत्ति के तहत अध्ययन करवाया जाएगा। कक्षा 8 में ए व बी ग्रेड लाने वाले कक्षा 10 में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी जिनके लिए स्कॉलरशिप संजीवनी है, आवेदन करे। आवेदन स्कूल की वेबसाइट एसीआईजेजेएन डॉट कॉम या संस्थान में उपस्थित होकर किया जा सकता है।

ननंद-भाभी की मिसाल! 60 बच्चों का भविष्य संवार रहीं | गांव में फ्री क्लास

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू