झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शिक्षक भवन में राजस्थान रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति झुंझुनूं आगार का सम्मेलन हुआ। जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक शुभकरण हाडा, रमेश तिवाड़ी, घनश्याम उपाध्याय की देखरेख में चुनाव संपन्न करवाए गए। जिसमें कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। संयोजक महेंद्र सिंह पूनियां, अध्यक्ष महिपाल सिंह भांबू, उपाध्यक्ष दयानंद जानूं, महेंद्र चौमाल, विजेंद्र चौधरी, मोहम्मद सलिक, बन्ने सिंह और प्रेम सिंह भांबू, सचिव प्रभुराम नारनोलिया, संयुक्त सचिव नवरंगलाल मील, रामकुमार सिंह भैड़ा, जगदीश जाखड़, महेश शर्मा, सवाई सिंह, जसवंत कटेवा और राजेंद्र जानूं, प्रचार सचिव बनवारीलाल जाट, संगठन सचिव महावीर मील, कोषाध्यक्ष सूरजभान सिंह, कार्यालय सचिव विद्याधर चौधरी, विधि सलाहकार शिशुपाल सैनी चुने गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य बंशीधर मील, रामेश्वर शेखसरिया, रणधीर भांबू, विक्रमसिंह, जयसिंह महला, इंद्रसिंह राहड़, मथुराप्रसाद, रामचंद्र भांबू, हरिसिंह चौधरी, नेमीचंद लोटासरा, महावीर मील, प्यारेलाल कुलहरि, छोटूराम, दयाराम कटेवा, सूरजभान गढ़वाल, सांवरमल सैनी, जयलाल गोदारा, सत्यनारायण चेजारा, बाबूसिंह, जगदीश वर्मा, बजरंग डारा और महेंद्र डूडी चुने गए।
अध्यक्ष मंडल कामरेड गजराज कटेवा, महिपालसिंह भांबू, महेंद्र सिंह पूनियां ने कार्यक्रम का संचालन किया। बिरादराना संगठन के साथी अशोक कटेवा अध्यक्ष शिक्षक संघ शेखावत, पंकज गुर्जर नौजवान सभा, प्रिया कुमारी किसान सभा, मदन यादव, किसान नेता कामरेड फूलचंद बर्बर ने उद्घाटन भाषण में कहा कि श्रम विरोधी कानून लागू कर भारत सरकार श्रमिकों का शोषण करना चाहती है। सभी उद्योगों का निजीकरण करना चाहती है। कामरेड गजराज कटेवा ने कहा की भारत सरकार कर्मचारियों को आठवां वेतनमान नहीं देना चाहती तथा डिए बढ़ोतरी भी नहीं करना चाहती है।
ऑपरेशन नकेल: चूरू में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन | 54 लाख के नशे का सामान जब्त
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














