जीबी मोदी विद्या मंदिर का 100 प्रतिशत रहा कक्षा 10 का परिणाम

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अंबेडकर नगर स्थित जीबी मोदी विद्या मंदिर में सत्र 2025-26 सीबीएसई के कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहा। विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय के दीपेश कुमार ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नव्या ने 90.40 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा दीक्षा सिंह ने 87.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के सचिव श्रवण केजड़ीवाल, प्रशासनिक अधिकारी अनिता बंसल एवं प्रधानाचार्य मनीष माठोलिया व सुनिता पाल ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ननंद-भाभी की मिसाल! 60 बच्चों का भविष्य संवार रहीं | गांव में फ्री क्लास

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू