आबूसर में परिंडे लगाकर पक्षियों की प्यास बुझाने लिया संकल्प

0
15

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय के साथ लगते आबूसर गांव के राजकीय प्रथम श्रेणी राजकीय पशु चिकित्सालय में पक्षियों के लिए दाना पानी के लिए परिंडे बांधे गए। पर्यावरण प्रेमी व पक्षी मित्र संजय शर्मा एवं डॉ. जयपालसिंह फोगाट उप निदेशक ब्लॉक वेटरिनरी हेल्थ ऑफिस आबूसर, डॉ. पूजा थाकन, डॉ. सोनू चौधरी, अनिल बाडेटिया पशुधन प्रसार अधिकारी, रोहिताश्व कुमार वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी, दीपचंद पशुधन निरीक्षक, विशाल कुमार पशुधन निरीक्षक, सुभाषचंद्र पशुधन परिचर, मंजू पशु परिचर आदि कार्मिक उपस्थित रहे। डॉ. जयपाल सिंह फोगाट ने बताया कि पक्षियों की सेवा करना ही व्यक्ति का पहला कर्तव्य होता है। सेवा करने से मन को तो शांति मिलती ही है और सकारात्मक विचार आते है। ऐसे पवित्र कार्य करने से भगवान भी खुश होकर अच्छे कार्य करने की शक्ति देते है। इसलिए हमें पर्यावरण और पक्षी मित्र बनकर रोज उनकी सेवा करनी चाहिए पशु चिकित्सालय स्टाफ ने पक्षियों के परिंदे को भरने की जिम्मेदारी ली।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here