पूर्व छात्रा की सफलता पर गर्ल्स पीजी कॉलेज में सम्मान समारोह, मेहनत और फोकस को बताया सफलता का मंत्र
चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
गिन्नीदेवी सत्यनारायण सेखसरिया गर्ल्स पीजी कॉलेज की बीकॉम की पूर्व छात्रा मोक्षा अग्रवाल के एसएससी सीजीएल में ऑल इंडिया 43वीं रैंक प्राप्त करने पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सपना अग्रवाल द्वारा छात्रा को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। छात्रा मोक्षा ने छात्राओं को संदेश दिया कि निरंतर मेहनत और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर हम मंजिल प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय सचिव सुंदरलाल शर्मा ने भी छात्रा को बधाई प्रेषित की और अन्य छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि














