घटिया सड़क निर्माण पर माकपा का हल्ला बोल: ‘भ्रष्टाचार उजागर करो, नहीं तो सड़कों पर उतरेगी जनता

0
30

बिसाऊ नगरपालिका पर उठे गंभीर सवाल – वार्ड 19 में बनी नई सड़क एक माह में ही विवादों में, जांच की मांग तेज

बिसाऊ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
नगरपालिका बिसाऊ द्वारा हाल ही में करवाए गए सड़क निर्माण कार्य पर अब सवालों का तूफान खड़ा हो गया है। वार्ड नंबर 19 में नत्थू सिकलिगर की दुकान से शीतला चौक तक बनी सड़क को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने खुला मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) से मिलकर निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग की। माकपा नेता कॉमरेड महिपाल पूनिया ने तीखे तेवर अपनाते हुए आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता की पूरी तरह अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क की मोटाई तक नियमानुसार नहीं रखी गई, जिससे निर्माण की पोल एक माह में ही खुलने लगी है। पूनिया ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कई बार दूरभाष पर ईओ को इस संबंध में शिकायत दी, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

“अब चेतावनी है, कार्रवाई नहीं हुई तो जनता खुद सड़कों पर उतरेगी”

माकपा ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण की निष्पक्ष जांच नहीं करवाई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो बिसाऊ की जनता को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में अमित शेखावत और नौजवान सभा के जिला उपाध्यक्ष साहिल खान भी शामिल रहे, जिन्होंने इस मुद्दे पर जनआंदोलन की तैयारी के संकेत दिए।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here