झुंझुनूं की बेटियों का राष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रहार — किक बॉक्सिंग लीग में जीते पदक, बढ़ाया प्रदेश का मान

खेलो इंडिया अस्मिता लीग में शानदार प्रदर्शन, झुंझुनूं की छात्राओं ने देशभर में लहराया परचम

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेलो इंडिया अस्मिता नेशनल किक बॉक्सिंग लीग में झुंझुनूं की बेटियों ने अपने जज्बे, हुनर और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार पहचान बनाई है। 26 से 30 मार्च 2026 तक तमिलनाडु में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले की प्रतिभाओं ने पदक जीतकर राजस्थान ही नहीं, पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया।यह प्रतियोगिता विश्व किकबॉक्सिंग एसोसिएशन तथा भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय और स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंड़िया के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया I

तनुकुमारी नेहरा ने जीता रजत, दीपिका ने हासिल किया कांस्य पदक

प्रतियोगिता में राजस्थान टीम की ओर से भाग लेते हुए झुंझुनूं के प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। तनुकुमारी नेहरा ने जूनियर वर्ग (60 किग्रा) में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया वहीं दीपिका ने 52 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया I विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए तनुकुमारी को 10,000 रूपये तथा दीपिका को 8,000 रूपये की नगद राशि प्रदान की गई।

विद्यालय प्रबंधन ने जताया गर्व, कहा— बेटियाँ बन रही हैं प्रेरणा

प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जी.एल. कालेर ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जीत न केवल विद्यालय बल्कि पूरे झुंझुनूं के लिए गर्व का विषय है। वहीं संस्था निदेशक निर्मल कालेर ने छात्राओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

भव्य स्वागत से गूंजा विद्यालय परिसर 

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने विजेता छात्राओं का भव्य अभिनंदन किया। कार्यक्रम में एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

झुंझुनूं की बेटियाँ अब हर रिंग में तैयार

खेलो इंडिया अस्मिता लीग में मिली यह सफलता साबित करती है कि झुंझुनूं की बेटियाँ अब हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह जीत केवल पदकों की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, संघर्ष और नई उड़ान की कहानी है।

राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा एडवोकेट एमडी चोपदार का कद, एआईसीसी की सलाहकार परिषद में मिली जगह

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

21 अप्रैल को मनाया जाएगा ‘शौर्य दिवस’ | राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन

लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज