केरल विधानसभा चुनाव में AICC पर्यवेक्षक के रूप में सक्रिय हुए सांसद राहुल कस्वां

0
57
Screenshot

कोल्लम जिले में चुनावी गतिविधियों की समीक्षा, यूडीएफ की जीत का जताया भरोसा

नई दिल्ली। चूरू सांसद Rahul Kaswan केरल विधानसभा चुनावों में बतौर AICC पर्यवेक्षक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने कोल्लम जिले के पथानापुरम और चदयामंगलम विधानसभा क्षेत्रों में यूडीएफ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी रणनीति और कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की।इस दौरान केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष बाबू मैथ्यू, संयोजक अनिल तथा पीसीसी सदस्य सी.आर. नजीब भी उपस्थित रहे।सांसद कस्वां ने कहा कि केरल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी और United Democratic Front (यूडीएफ) गठबंधन मजबूत स्थिति में है और कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना है।दौरे से पूर्व तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर राजस्थान प्रवासी फाउंडेशन केरल के अध्यक्ष प्रभु दान रतनू, लाख सिंह चौहान, सुरेश कुमार जैन, प्रताप सिंह भाटी और चंदन सिंह चंपावत सहित प्रवासी राजस्थानी समाज के सदस्यों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here