झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
असम में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एमडी चोपदार ने कमान संभाल ली है। पीसीसी असम के कार्यालय में सारी स्थिति को जानने के बाद वे मैदान में उतर गए है और तूफानी दौरे भी शुरू कर दिए है। इसी क्रम में उन्होंने असम की समरिया विधानसभा के ग्राम पारघाट में कांग्रेस प्रत्याशी रकीबुद्दीन अहमद के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए चोपदार ने उपस्थित ग्रामीणजनों को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराया और कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणजनों और स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा चोपदार का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के अध्यक्ष अख्तर हुसैन, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी असलम अलीग, सह-प्रभारी इकबाल, सह-कन्वीनर महमूद, अमीनुल सूरी, लियाकत गद्दी एवं राजेश सेठी सहित टीम के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। चोपदार ने कहा है कि असम में कांग्रेस निश्चित रूप से विजयी परचम लहराएगी।
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

















