स्टार एकेडमी के पीयूष कड़वासरा 98.20 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहे

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय बाकरा रोड स्थित स्टार एकेडमी स्कूल ने उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यशस्वी कीर्तिमान स्थापित किया। स्टार एकेडमी के कक्षा 12 में कुल प्रविष्ट 103 विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। जिसमें 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पीयूष कड़वासरा पुत्र सीताराम कड़वासरा प्रथम स्थान, 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर अथर्व निर्वाण पुत्र नवीन द्वितीय स्थान, 96 प्रतिशत अंक हासिल कर गौरव सोनी पुत्र सुरेश सोनी तृतीय स्थान, चेतन पुत्र सुभाषचंद्र चतुर्थ स्थान पर रहे। कुल प्रविष्ट विद्यार्थियों में 95 प्रतिशत से अधिक चार विद्यार्थी, 90 प्रतिशत से अधिक 12 विद्यार्थी, 85 प्रतिशत से अधिक 31 विद्यार्थी, 80 प्रतिशत से अधिक 52 विद्यार्थी रहे। विषयवार जीव विज्ञान में पीयूष कड़वासरा, अनुज जांगिड़, हंसिका कुमावत, हिमांशु महला ने 100 में से 100 अंक, अंग्रेजी विषय में पीयूष कड़वासरा, हंसिका कुमावत, योगिता ने 100 में से 100 अंक, रसायन विज्ञान में पीयूष कड़वासरा ने 100 में से 100 अंक हासिल किए। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यालय परिवार के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन पदाधिकारियों ने बधाइयां प्रेषित की। स्टार एकेडमी स्कूल के सभी विद्यार्थियों व अध्यापक-अध्यापिकाओं ने मोटिवेशनल सॉन्ग व नृत्य के साथ खुशियां मनाई तथा विद्यालय प्रबंधन पदाधिकारियों ने विद्यालय परिवार को मिठाई खिलाकर इस जश्न को साझा किया। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्वाण, एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर विकास भालोठिया, कैप्टन मूलचंद झाझड़िया, संजय जांगिड़, हरिश्चंद्र कालोईया, मुकेश कुमार, मुकेश तानेनिया, अमित, मुनेश कुमार, श्वेता शर्मा, प्रतिभा शर्मा, विक्रमसिंह, शिवकुमार पालीवाल, जितेंद्र स्वामी, दिव्या गुरह, कविता पूनियां, महेंद्रसिंह सिहाग, संजय गरवा, कपिल जांगिड़, महेंद्रसिंह बेनीवाल, प्रीतम रजक, नवीन सैनी, पवन कुमार, सैनिगल, पपिता कुलहरि, कर्मसिंह, सोहनसिंह, महिमा शर्मा, अरुण कुमार, ज्योति सैनी, दीपिका कुमारी, नेहा अग्रवाल, मनीषा बलौदा, अनिता कुमारी, सुमन कुमारी देवना, सीमा कंवर, नेहा शर्मा, कृष्णा धाकड़, मोनिका जांगिड़, रिंकू चौधरी, पिंकी जांगिड़, सविता सैनी, सूरज, प्रहलाद सिंह, रिशु, आदि समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here