झुंझुनूं में देशभक्ति का जज्बा, युवाओं ने लिया भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प

0
2

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
एनएमटी कॉलेज के पास एक निजी रिसॉर्ट में सोमवार को अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूथ टॉक का आयोजन हुआ। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत माहौल बना रहा। कार्यक्रम की प्रस्तावना युवा नेता डॉ. राजेश बाबल ने रखते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान केवल इतिहास की किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं। युवा नेता डॉ. राजेश बाबल ने आगे कहा कि आज का युवा यदि भगत सिंह के साहस, देशभक्ति और त्याग की भावना को अपनाए, तो भारत को विश्व में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने यह भी कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए हमें एकजुट होकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना होगा और हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करनी होगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वीर चक्र विजेता शहीद शीशराम गिल की वीरांगना संतरा देवी रहीं। जिन्होंने युवाओं को देशसेवा और बलिदान की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता के रूप में समाजसेवी भगत सिंह ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। मुकेश कुमार ने युवाओं को संवाद में शामिल होने की प्रेरणा दी। प्रो. जयलाल ने भगत सिंह के अनशन, जेल यात्रा और सैंडर्स कांड के बारे में विश्वस्त में बताया। अपने विचार रखते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं, सुरेश आर्य ने मेरा रंग दे बसंती चोला जैसे देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को देशप्रेम से भर दिया। सैंकड़ों युवाओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे शहीद भगतसिंह के विचारों को देश के हर युवा तक पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम ने ना केवल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बल्कि युवाओं में देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की नई ऊर्जा का संचार भी किया। पूजा जानूं, सुरभि पुरोहित, नितेश तिवाड़ी, नरेंद्र पूनियां, आकाश नेहरा ने संवाद में मध्यम से अपने विचार रखे। इस अवसर पर कुलदीप कालीपहाड़ी, संजय जांगिड़, लोकेश डूडी, विपिन जोशी, प्रमोद राहड़, विजय डारा, राजकृष्ण चकबास, राजेश खीचड़, दिनेश खीचड़, मनोज कुंडलवाल, लोकेश लुट्टू सहित काफी युवा मौजूद रहे। मंच का संचालन मूलचंद झाझड़िया ने किया।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here