झुंझुनूं सदैव गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत मिसाल रहा— एमडी चोपदार

0
4

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय पर मेडिकल सर्विस सोसायटी (एमएसएस) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित ईद मिलन समारोह में मदरसा बोर्ड चेयरमैन तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एमडी चोपदार के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष सत्यदेव दड़िया सहित शहर के अनेक गणमान्यजन मंचासीन रहे। कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। अपने संबोधन में चोपदार ने कहा कि झुंझुनूं सदैव गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत मिसाल रहा है। हमारे पूर्वजों ने जिस भाईचारे और आपसी सद्भाव की परंपरा को सहेजकर रखा। उसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस पावन अवसर पर सभी को ईद एवं गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही झुंझुनूं के समग्र विकास के लिए हम सभी को मिलकर तन, मन और धन से निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प भी दोहराया। एमएसएस सोसायटी के भाई वीर जाकिर सिद्दीकी, डॉ. आरिफ मिर्जा, डॉ. इरफान चौहान, अधिशाषी अभियंता इंजीनियर मुमताज, मास्टर यूनुस, मास्टर उमर फारूक, मास्टर मुराद एवं पूरी टीम को इस सफल एवं शानदार आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here