सिंघाना में टैंट एसोसिएशन की बैठक, बाल विवाह में टैंट नहीं लगाने का लिया संकल्प

खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सिंघाना में टैंट एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। राजेंद्र फौजी की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के टैंट व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भाग लिया। बैठक में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी सदस्यों ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भविष्य में किसी भी बाल विवाह कार्यक्रम में टैंट, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी। एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष बिलू सैनी ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है और इसे रोकने के लिए हर वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह रोकथाम अभियान में टैंट व्यवसायी भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में ऐसे आयोजनों में व्यवस्थाएं कर दी जाती हैं, लेकिन अब पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कार्यक्रमों में सेवाएं दी जाएंगी। यदि किसी कार्यक्रम में बाल विवाह की आशंका होगी तो उसकी सूचना प्रशासन को भी दी जाएगी।। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और कानून का पालन करने का संकल्प लिया। इस दौरान सिंघाना व बुहाना के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष श्रवण, कोषाध्यक्ष राकेश सारथी, प्रितम, वीरेंद्र शास्त्री, किशनलाल फौजी, आमिन खान, शिवकुमार, दयाचंद, पप्पू, रमेश, सुखवीर, फूलसिंह कुहाडवास, अजय, आजाद, अनिल कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई

अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News

नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News