Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं भाकपा माले ने शहादत दिवस मनाया

भाकपा माले ने शहादत दिवस मनाया

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी ने झुंझुनूं जिला कार्यालय पर अमर शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का शहादत दिवस मनाया। इस अवसर पर भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड फूलचंद ढेवा, जिला सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि, राज्य कमेटी सदस्य कामरेड इंद्राज सिंह चारावास, कामरेड रसीद अहमद, कामरेड अनिश, कामरेड आंनद ढेवा, कामरेड रामकौरी देवी, रामावतारसिंह, अर्जुन सिंह आदि ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी तथा फोटो पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड फूलचंद ढेवा ने कहा कि साम्राज्यवाद के विरूद्ध साम्राज्यवाद मुर्दाबाद संघर्ष का नारा आज भी प्रासंगिक हैं। अमेरिका व इजरायल द्वारा ईरान पर थोपे गए युद्ध ने भी यह साबित कर दिया है। भाकपा माले 23 मार्च से 31 मार्च तक इस युद्ध के खिलाफ साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह के रूप में मनाएगा।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

Advertisement