घर से सिलेंडर गायब के नारों के साथ कांग्रेस कमेटी का कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन
परिवार सहित किए दर्शन-पूजन, ज्योतिषाचार्य पं. विकास शर्मा के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना की
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
वर्तमान में देश भर में रसोई गैस की किल्लत और कीमतों में वृद्धि के संबंध में केंद्र की भाजपा सरकार नीतिगत रूप से असफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भाजपा की यह सरकार विफल रही है। जनता को कभी नोट बदलने कभी ऑक्सीजन सिलेंडर और अब गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भाजपा सरकार की इस असफलता के विरोध में आमजन की आवाज़ उठाने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसकी अगुवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष व मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि सत्ता के लोग सो रहे हैं और देश भर में गृहिणियों का चूल्हा जलाना दूभर हो रहा है। सत्ता और प्रशासन के लोग केवल झूठे वादे कर रहे हैं। जबकि गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लोगों को लंबी लाइनों में लगने और घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पर रहा है। सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने बीजेपी सरकार के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि जनता ने जिनको चुनकर भेजा है। वे अपनी नैतिक जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। अगर जिम्मेदारी नहीं निभा सकते हो तो इस्तीफा दे दो। पिलानी विधायक पितराम काला और उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी ने भाजपा सरकार की नाकामी और असफलता के खिलाफ जनता को आह्वान किया और कहा कि हर मोर्चे पर विफल ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। आने वाले चुनावों इनको जनता जरुर सबक सिखाएगी। कलेक्ट्रेट पर नाम नरेंद्र, काम सरेंडर, संसद से मोदी गायब, घर से सिलेंडर गायब और अबकी बार नहीं चाहिए मोदी सरकार के नारों के साथ गुंजायमान हो गया। जिलाध्यक्ष व मंडावा विधायक रीटा चौधरी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नीतू वर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शकुंतलाला यादव, शारदा ढाका आदि ने सड़क पर लकड़ी के चूल्हे पर चाय बनाकर विरोध जताया। नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर कांग्रेसियों ने बीजेपी खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।
धरने को इन्होंने भी किया संबोधित
धरने को गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर महला, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट संजय सैनी, बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष महावीरसिंह यादव, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा व निहाल सिंह रणवां, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, गोकुलचंद सैनी खेतड़ी, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमरसिंह धीरज, एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रतन मीणा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, राजकुमार राठी, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोश सैनी, कैप्टन मोहनलाल, रविदत्त गुरु, ओबीसी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष देवीदत्त भार्गव आदि में संबोधित किया।
धरने में ये कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद
सफाई मजदूर आयोग के पूर्व चेयरमैन किशनलाल जैदिया, पीसीसी सदस्य सलीम सिगड़ी, रणजीत चंदेलिया, सुरेंद्र बेनीवाल, डीसीसी निवर्तमान उपाध्यक्ष सुरेंद्र डाबड़ी, राजकुमार ढाका, मानसिंह सहारण, सुभाष शर्मा, महासचिव जगदीश पूनियां, नरेंद्र लमोरिया, श्रवण सैनी, डॉ. मुकेश बागड़ी, नरेश खादीवाला, रोहिताश तंवर, सचिव श्रीचंद झाझड़िया, मनोहर बाकोलिया, विनोद कुलहरि, प्रवक्ता शहबाज फारूकी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष विजय मील, शिक्षक प्रकोष्ठ से धर्मपाल खेदड़, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नवीन सैनी, ओबीसी कांग्रेस झुंझुनूं के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र डारा, ओबीसी कांग्रेस चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष भांबू, ओबीसी कांग्रेस मलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील जांगिड़, अब्दुल अजीज कच्छावा, राजीव गौरा, खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष बलराम, उदयपुरवाटी ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष यज्ञपाल, सूरजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विकाससिंह, मंडावा के पूर्व चेयरमैन नरेश सोनी, मंडल अध्यक्ष शमशाद सीरियासर, राकेश नयासर, रणजीत तंवर, कुलदीप नैन, शीशराम, शुभकरण, डीपी सैनी सिंघाना, सुनिल शर्मा पिलानी, सुभाष स्वामी, शशि भारु, लालचंद सैनी, ओबीसी विभाग प्रवक्ता मुकेश सैनी, उपाध्यक्ष शीशराम ओला, लक्ष्मण सैनी, महासचिव मोहम्मद यूनुस, सचिव गजानंद सैनी, मधु खन्ना महिला कांग्रेस महासचिव, महावीरसिंह खुडाना, अनिल कटेवा बख्तावरपुरा, रामकुमारसिंह बाजला, मोहम्मद अयूब बिसाऊ सहित सैंकड़ों कांग्रेस जन शामिल हुए।
















