ढूकिया हॉस्पिटल में सुंदरलाल का मा योजना के तहत निशुल्क हुआ कूल्हा प्रत्यारोपण

0
12

परिवार सहित किए दर्शन-पूजन, ज्योतिषाचार्य पं. विकास शर्मा के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना की

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राज्य सरकार की मा योजना सहित विभिन्न केसलेश योजनाओं से एनपेनल्ड जिला मुख्यालय के मंडावा रोड स्थित ढूकिया हॉस्पिटल में सुंदरलाल के कूल्हे का ऑपरेशन मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निशुल्क कैसलेश किया गया। सुंदरलाल की पत्नी सुनिता ने बताया कि उनके पति दो साल से बहुत परेशान थे। बहुत दर्द था चलने फिरने में। दो साल से घर बैठे थे। कोई आय का जरिया भी नहीं है। इसलिए हम और अधिक परेशान थे। अब 11 मार्च को ढूकिया हॉस्पिटल में मा योजना में कैशलेश ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन ढूकिया हॉस्पिटल के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. रामनिवास स्वर्णकार की टीम द्वारा सुन्दरलाल का कूल्हा प्रत्यारोपण कर दर्द भरी जिंदगी से राहत दिलाई। ऑपरेशन के बाद सुंदरलाल अपनी पत्नी सुनिता के साथ खुशी से चहल कदमी करते नजर आए। डॉ. रामनिवास स्वर्णकार ने बताया कि कूल्हा प्रत्यारोपण कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने की प्रभावी सर्जिकल प्रक्रिया है। यही प्रक्रिया घुटनों के दर्द में भी अपनाई जाती है। ढूकिया हॉस्पिटल की डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में मा योजना के साथ ही आरजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआईसी के कैशलेश ईलाज की सुविधा सभी ब्रांच में उपलब्ध हैं। अस्पताल में न्यूरो विशेषज्ञ, यूरो विशेषज्ञ, ऑर्थो स्पेशलिस्ट, लेप्रोस्कोपिक सर्जन, एमडी मेडिसीन सहित सभी ब्रांच में 24 घंटे सातों दिन सेवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही इन हाउस सीटी स्कैन और सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध है।

चूरू में ‘आंगण मांय मांडी गणगौर’ का भव्य आयोजन | लोकगीत-लोकनृत्य से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम

शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप का भव्य उद्घाटन | राठौड़ और सहारण रहे मौजूद

चूरू में ABVP की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 12 सत्रों में संगठन और अभियानों पर चर्चा

‘विकसित राजस्थान रन’ | राजस्थान दिवस पर हजारों युवाओं ने लगाई दौड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here