झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय के मंडावा रोड गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के मेधावी छात्र नवीन झाझड़िया पुत्र जयप्रकाश झाझड़िया झाझड़िया की ढाणी (सीगड़ा) का प्रथम प्रयास में सीए फाउंडेशन परीक्षा में चयन हुआ है। छात्र की सफलता पर संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। इंजी. ढूकिया ने कहा कि नवीन विद्यालय का नियमित छात्र रहा है। मेधावी नवीन झाझड़िया ने अपनी सफलता का श्रेय संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, माता- पिता एवं गुरुजनों की मेहनत और स्वयं की लगन को दिया हैं। इस अवसर पर विधार्थी का संस्था परिसर में माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया व अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का आधार बताया। इस अवसर पर अभिभावक जयप्रकाश झाझड़िया, नरेंद्र ढाका, हरेंद्र डारा, नितेश लामोरिया, प्राध्यापक सुधीर शर्मा, मंगलाराम, महावीर शर्मा, मनीष सैनी मौजूद रहे।
चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में
गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन













