कस्बों को विरासत शहरों के रूप में नामित किया जाए- बृजेंद्र सिंह ओला

झुंझुनूं क्षेत्र के शहरों को विरासत शहर का दर्जा देने का मुद्दा लोकसभा में उठा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने सोमवार को लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध शहरों, स्थानों और कस्बों को विरासत शहर के रूप में नामित किए जाने का महत्वपूर्ण मुद्दा लोकसभा में उठाया। सांसद ने कहा कि मैंने झुंझुनूं के प्रसिद्ध शहरों, स्थानों और कस्बों को विरासत शहर के रूप में नामित करने के लिए लोकसभा में मामला उठाया तो मंत्रालय ने कहा कि झुंझुनूं का कोई स्थान विरासत शहर के रूप में नामित नहीं है और इसके लिए कोई निर्धारित मानदंड भी नहीं है। इस पर सांसद ने कहा है कि झुंझुनूं क्षेत्र के अनेक शहर, स्थान और कस्बे अपनी समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत के कारण देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इन शहरों में स्थित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन करते हुए इन्हें विरासत शहर के रूप में नामित किए जाने की मांग की। सांसद ने कहा कि ऐसा किए जाने से न केवल उनकी ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। बल्कि पर्यटन और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

चूरू में विप्र महिला मंडल का महिला दिवस समारोह | प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अग्रसेन नगर पार्क में योग सत्र | महिलाओं ने किया योग व ध्यान

सीएम भजनलाल शर्मा के चूरू दौरे से पहले पुलिस एक्शन | प्रदर्शन की आशंका पर दो युवक हिरासत में

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत