आबूसर में सोलर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन, कालीपहाड़ी पंचायत में विधायक राजेंद्र भांबू का नागरिक अभिनंदन

0
8

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आबूसर में जयसिंह झाझड़िया द्वारा स्थापित नव निर्मित सोलर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन विधायक राजेंद्र भांबू एवं भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र भांबू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पंचायत क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में मंचस्थ श्रवणसिंह बगड़ी, अजमेर डिस्कॉम के सोलर विंग के एसई बीएल चौधरी, समाजसेवी शिवकरण जानूं, आबूसर सरपंच रोहिताश्व, ओमप्रकाश मोगा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके साथ ही एक्सईएन रामकुमार झाझड़िया, एसई राजेश पूनियां, नंदलाल चौधरी, लक्ष्मी कुलहरि, जैलाल, दौलतराम, नरेश, माखन, सोहनलाल, जसवंत, भागीरथ ठाकरान, देवकरण ठाकरान, इन्द्राज ठाकरान, केसरदेव कुलहरि, अमरसिंह, जसवंत किसान, रणवीर तेतरवाल, सुल्तान जांगिड़ सहित लगभग ग्राम पंचायत अबूसर के सभी गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके पश्चात नवगठित कालीपहाड़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों द्वारा विधायक राजेंद्र भांबू का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि यशपाल ने की तथा पूर्व चेयरमैन बगड़ नगर पालिका गोविंद सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोहिताश सिंह, संतोष सिंह, सायर सिंह, कैप्टन जयवीर सिंह, रविन्द्र सिंह, बलदेव सिंह, दिनेश सिंह, बनवारी सिंह, राजेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, शक्ति सिंह, सन्तकुमार, प्रेम सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए विधायक राजेंद्र भांबू का स्वागत किया।

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्घाटन | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया शुभारंभ

चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here