सोनी समाज की प्रतिभाओं के 15 तक होंगे आवेदन जमा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्वर्णकार समाज सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान संस्था के वार्षिक समारोह के दौरान किया जाएगा। समिति जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने बताया कि स्वर्णकार समाज के विद्यार्थियों जिन्होंने 2025 में 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा परिणाम में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित किए है, सम्मानित किए जाएंगे।साथ ही एलएलबी करने वाले और डॉक्टर तथ इंजीनियरिंग सहित उच्च शिक्षा में डिग्री हासिल करने वाले होनहारों के साथ ही समाज के भामाशाह एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी वार्षिक समारोह में अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सोनी ने बताया कि गत माह मासिक बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार समाज की प्रतिभाओं द्वारा 15 अगस्त तक अपना आवेदन जमा करवाया जा सकता है।

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन