योग के साथ मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

0
9
Screenshot

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
महिला पतंजलि योग समिति की महिला योग साधिकाओं ने अंतराष्ट्रीय महिला योग दिवस के अवसर पर महिला योग शिक्षिका डॉ. पूनम सिंघल के नेतृत्व मे गांधी पार्क मे योगाभ्यास के साथ महिला दिवस पर एक दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता सुधा पंवार मुख्य अतिथि थी एवं भाजपा की जिला मंत्री चिड़ावा पंचायत समिति की पूर्व प्रधान सुतिा स्वामी विशिष्ट अतिथि थी। डॉ. पूनम सिंघल ने अतिथियों का संगठन का अंगवस्त्र पहना कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. पूनम सिंघल ने कहा कि यह दिन नारी शक्ति, सम्मान और उनके योगदान को समर्पित है। नारी केवल परिवार की धुरी ही नहीं है। बल्कि समाज ओर राष्ट्र की शक्ति है। इस अवसर पर पूजा गोयनका, तारा गोयनका, सावित्री तोमर, सुलोचना शर्मा, उमा देवी, प्रीति टीबड़ा, मंजू देवी, सुनिता, प्रियंका मोरवाल, दिव्या गोयनका, सुनिता सोनी, बबिता, उषा शर्मा, नितेश सिंघल, उन्नति शर्मा, संतोष देवी, मनीषा पंवार, सुनिता स्वामी भी मौजूद थी। अंत में पवन सिंघल ने सभी का आभार प्रकट किया।

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्घाटन | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया शुभारंभ

चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here