Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं व योगी स्टेडियम झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल झुंझुनूं में हर घर बेटी हो सुरक्षित अभियान के तहत बालिकाओ के लिए एक आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया जाकर आत्मरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगी स्टेडियम की ओर से बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया तथा उन्होंने बताया कि बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा सीखना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह उन्हें खतरनाक स्थितियों से निपटने में मदद करती है और उन्हें आत्मविश्वास से भर देती है। यह भी बताया गया कि आत्मरक्षा सीखने से बालिकाएं अपने आप को सुरक्षित रख सकती हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकती है। आत्मरक्षा से बालिकाएं आत्मनिर्भर होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं की ओर से असिस्टेंट एलएडीसीएस विक्रम सिंह रोहिला द्वारा उपस्थित बच्चों को रालसा व नालसा द्वारा संचालित विभिन्न कानूनी योजनाओं तथा बालको के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी तथा बालिकाओं को गुड टच बैड टच के बारे में समझाया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि समाज में होने वाले भेदभाव, बाल विवाह जैसे जघन्य अपराध के दुष्प्रभावों, घरेलू हिंसा, महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी जानकारी दी। असिस्टेंट एलएडीसीएस विक्रम सिंह रोहिला ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए विशेष कानूनी अधिकारों के बारे में बताकर नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में जानकारी दी तथा निशुल्क विधिक कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement