सरस्वती स्कूल बलवंतपुरा के 16 विद्यार्थियों का कक्षा 12 के साथ सरकारी कृषि महाविद्यालय में चयन

0
3

नवलगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सरस्वती सीनियर सैकंडरी स्कूल बलवंतपुरा के कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के साथ ही जेट परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए 16 विद्यार्थियों ने विभिन्न सरकारी कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश लिया है। इन विद्यार्थियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत व सम्मान किया गया। विद्यार्थियों व अभिभावकों को दुपट्टा, मोमेंटो, वॉलवाच व अम्ब्रेला देकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने व कक्षा 12 के साथ जेट व आईसीआर में सफलता के लिए राजेन्द्र धायल को 9100 रूपए का चैक प्रदान किया गया। इसके साथ ही छात्रा लक्षिका व अभिषेक जाखड़ को कक्षा 10 से कक्षा 12 में 25 प्रतिशत से अधिक अंक वृद्धि व कक्षा 12 के साथ जेट में सफलता के लिए क्रमशः 5000 व 3100 रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। विद्यालय निदेशक बीरबल सिंह गोदारा ने बताया कि स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में प्रिया पूनियां ने प्रवेश पाकर बड़ी सफलता प्राप्त की। राजकीय कृषि महाविद्यालय फतेहपुर में परमजीत सिंह, दशरथ यादव, भोमसिंह व रोहित पूनियां को प्रवेश मिला है। राजकीय कृषि महाविद्यालय मंडावा में हेमंत शर्मा व युवश ढाका को प्रवेश मिला है। कृषि कॉलेज चिड़ावा में राजेंद्र धायल, कृषि कॉलेज डीडवाना में लक्षिका, कृषि कॉलेज भरतपुर में पायल कुमारी, कृषि कॉलेज डूंगरपुर में साक्षी कुमारी, कृषि कॉलेज सवाईमाधोपुर में अभिषेक जाखड़, कृषि कॉलेज उदयपुर में रोनक कुमारी, कृषि कॉलेज तारानगर में निखिल चौधरी, कृषि कॉलेज अलवर में कल्पना कुमारी व कृषि कॉलेज बाड़मेर में स्नेहा कंवर को प्रवेश मिला है। उन्होंने बताया कि जेट परीक्षा 2025 में 20 से अधिक विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए। जो कि सरकारी कृषि महाविद्यालय में प्रवेश मेरिट से अधिक अंक थे उनमें से उपरोक्त विद्यार्थियों ने सरकारी महाविद्यालय में प्रवेश लिया है। इस सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्टाफ को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों का सहयोग व शैक्षिक टीम की मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इसके अलावा पूर्व सत्रों के भी 10 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करते हुए विभिन्न कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश लिया है। जिनमें से इस अवसर पर नेहा, कृष्ण, खुशी सैनी, उषा सैनी व आशीष का भी सम्मान किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य हेमंत दाधीच ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी हर प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। कक्षा 12 के शानदार बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का जेट परीक्षा में सफलता प्राप्त करना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। विद्यालय का क्लास रूम टू कॅरिअर प्रोग्राम इस सफलता में सहायक सिद्ध हुआ है। विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी कीर्तिमान गोदारा ने बताया कि कक्षा 12 के साथ प्रतियोगी परीक्षा में सफलता विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करती है। पिछले सत्रों से लगातार कक्षा 12 के साथ सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थी शानदार परिणाम हासिल कर रहे हैं। गौरतलब है कि विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने हाल में जारी जेईई परीक्षा परिणाम में 98 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है। इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

चूरू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट

चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा

जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष

चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here